भागलपुर से टाटा, रांची समेत तीन राज्यों के लिए शुरू होगी बस सेवा

भागलपुर : भागलपुर पथ परिवहन निगम झारखंड, बंगाल और पटना के लिए बस सेवा शुरू करेगी. पटना से बस की खरीद को लेकर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है. भागलपुर पथ परिवहन निगम अंतर्गत आने वाले मुंगेर और जमुई प्रतिष्ठान के लिए चालीस बस की खरीद होनी है. इसको लेकर मुख्यालय द्वारा मांगे गये […]

भागलपुर : भागलपुर पथ परिवहन निगम झारखंड, बंगाल और पटना के लिए बस सेवा शुरू करेगी. पटना से बस की खरीद को लेकर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है.

भागलपुर पथ परिवहन निगम अंतर्गत आने वाले मुंगेर और जमुई प्रतिष्ठान के लिए चालीस बस की खरीद होनी है. इसको लेकर मुख्यालय द्वारा मांगे गये जानकारी पर भागलपुर पथ परिवहन निगम द्वारा बसों के रूट चार्ट और किन-किन राज्यों में यह बस चलेगी इसके लिए प्रस्ताव भेज दिया गया था. भागलपुर, जमुई और मुंगेर प्रतिष्ठान के लिए खरीद होने वाले 40 बस जिस राज्यों में चलेगी, उनमें टाटा, रांची, कोलकाता, सिलीगुड़ी और पटना हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >