भागलपुर/मोकामा : आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर आ रही विक्रमशिला एक्सप्रेस में बुधवार को आधा दर्जन यात्रियों के डेढ़ लाख से अधिक मूल्य के सामान व नकदी की चोरी चोरों ने कर ली. मोकामा-बड़हिया स्टेशन के बीच सेकेंड ऐसी कोच ए-वन में चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया है. चोरी गये सामान में किसी का ट्रॉली बैग, तो किसी का लैपटॉप व अन्य सामान है. पीड़ित सभी यात्री भागलपुर के हैं. ट्रेन में यात्रियों ने जब सामान नहीं देखा नहीं, तो शोर मचाना शुरू कर दिया.
शोर सुन कोच अटेंडेंट पहुंचे, तो यात्रियों ने कोच अटेंडेंट व जीआरपी से लिखित शिकायत की. डेढ़ घंटे विलंब से चल रही विक्रमशिला एक्सप्रेस मोकामा स्टेशन से सुबह 10.15 बजे के करीब खुली. तभी दर्जन भर लोग ए-वन कोच में चढ़ गये थे.
