शेरघाटी/भागलपुर : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के क्राइम ब्यूरो टेक्निकल के स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य सह हार्डकोर नक्सली को उसके दो सहयोगियों के साथ अनुमंडल पुलिस ने गुरुवार को एनएच दो स्थित डोभी मोड़ से विस्फोटक सहित गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली रूपेश कुमार सिंह पिता अरुण सिंह ग्राम सरौनी, थाना शाहकुंड, जिला भागलपुर का रहनेवाला है.
शाहकुंड िनवासी नक्सली समेत तीन लोग गिरफ्तार
शेरघाटी/भागलपुर : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के क्राइम ब्यूरो टेक्निकल के स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य सह हार्डकोर नक्सली को उसके दो सहयोगियों के साथ अनुमंडल पुलिस ने गुरुवार को एनएच दो स्थित डोभी मोड़ से विस्फोटक सहित गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली रूपेश कुमार सिंह पिता अरुण सिंह ग्राम सरौनी, थाना शाहकुंड, जिला भागलपुर का […]

डीएसपी रवीश कुमार ने बताया कि रूपेश के साथ गिरफ्तार सहयोगी मिथिलेश कुमार सिंह व चालक मोहम्मद कलाम दोनों रामगढ़ (झारखंड) के रहनेवाले हैं. उन्होंने बताया कि अनुमंडल पुलिस को सूचना मिली थी कि हजारीबाग की ओर से डुमरिया के छकरबंधा में अपने संगठन एमसीसी के लिए कार से विस्फोटक लेकर आनेवाला है. वरीय पुलिस अधिकारी की निगरानी में तत्काल टीम गठित कर एनएच दो स्थित डोभी मोड़ पर वाहन चेकिंग लगायी गयी. गुरुवार की सुबह सिल्वर कलर की स्विफ्ट डिजायर (जेएच 24 इ 4435) से पुलिस ने विस्फोटक के साथ तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि रूपेश ने पूछताछ पुलिस के समक्ष कबूल किया कि वह नक्सली संगठन एमसीसी के लिए काम करता है.
कई राज्यों में रूपेश का नेटवर्क
पुलिस रूपेश की गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि मान रही है, क्योंकि रूपेश आसपास के कई राज्यों में एमसीसी के लिए विस्फोटक पहुंचाने का काम करता था. पुलिस के अनुसार इसके पूर्व भी वह तीन खेप विस्फोटक की सप्लाइ कर चुका है. वह एमसीसी आईसीआरबी टेक्निकल टीम का सदस्य भी है. उसका काम विस्फोटक पहुंचाना है.
रूपेश की कार से 15 बंडल डेटोनेटर, जिसमें हर बंडल में 25 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर होता है के अलावा 32 पीस जिलेटीन स्टिक, नक्सली साहित्य, तीनों के पास से एक-एक मोबाइल फोन व एक अन्य चिप बरामद किया गया है. डीएसपी ने बताया कि चिप के माध्यम से पता चला है कि शीर्ष नक्सलियों को चिप के सहारे पत्राचार किया जाता था. एसटीएफ टीम का नेतृत्व कर रहे एएसपी (नक्सल अभियान) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कार भाड़े की है.
लेकिन, पता लगाया जा रहा है कि कार किसकी और कहां की है. हार्डकोर नक्सली रूपेश झारखंड से छपने वाली ‘लाल सिंह माटी’ पत्रिका का कथित संपादक भी है. रूपेश ने पुलिस के सामने मुंह से कवर हटा कर फोटो खींचने का आग्रह किया. स्पेशल टॉस्क फोर्स की टीम में एएसपी (अभियान) अरुण कुमार, डीएसपी रवीश कुमार, सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर जेपी यादव, डोभी थानाध्यक्ष अरुण कुमार सहित कोबरा व जिला पुलिस के जवान शामिल थे.