वार्ड 49 व 50 के लोगों ने मिरजान हाट रोड पानी के लिए किया जाम

भागलपुर : तेज आंधी और बारिश के बाद पिप्पली धाम के पास से तीन मोटर लगा कर चैनल के सहारे इंटकवेल तक जा रहे पानी की आपूर्ति बंद हो गयी. तेज बारिश के कारण दलदली मिट्टी से तीनों मोटर भर गया. इससे मोटर बंद हो गया. रात से ही बरारी से लेकर नया बाजार तक […]

भागलपुर : तेज आंधी और बारिश के बाद पिप्पली धाम के पास से तीन मोटर लगा कर चैनल के सहारे इंटकवेल तक जा रहे पानी की आपूर्ति बंद हो गयी. तेज बारिश के कारण दलदली मिट्टी से तीनों मोटर भर गया. इससे मोटर बंद हो गया. रात से ही बरारी से लेकर नया बाजार तक आने वाले 12 वार्डों में सप्लाइ का पानी बंद हो गया.

गुरुवार की रात से ही आधे शहर में पानी की सप्लाइ बंद हो गयी. शुक्रवार की सुबह जब शहर के 12 वार्डों में पानी की सप्लाइ नहीं हुई तो इन वार्ड में पानी के लिए गंभीर परेशानी शुरू हो गयी. चैनल के सहारे पानी की आपूर्ति नहीं होने से वाटर वर्क्स के चारों पाेखर में भी पानी नहीं आ पाया. इससे शहर में पानी की सप्लाइ नहीं हो पायी.

वहीं दूसरी ओर वाटर वर्क्स और निगम गोदाम से शहर में टैंकर से होनेवाली पानी की आपूर्ति भी शुक्रवार को बंद रही. वाटर वर्क्स से सप्लाइ का पानी बंद रहने और निगम गोदाम के बोरिंग बंद होने के कारण टैंकर में पानी नहीं भरा जा सका. वहीं एक मोटर को चलाने में सफलता पायी गयी है, उससे पोखर में पानी भरने को लेकर कम से कम 24 घंटे लेगेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >