आज से तेज हवा के साथ हो सकती है बारिश

भागलपुर/सबौर : मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार से अगले पांच दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान पूर्वी हवा 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक चल सकती है. अधिकतम तापमान में छह से आठ डिग्री तक गिरावट आ सकती है. इससे आम लोगों को गर्मी से तत्काल राहत मिलेगी. […]

भागलपुर/सबौर : मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार से अगले पांच दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान पूर्वी हवा 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक चल सकती है. अधिकतम तापमान में छह से आठ डिग्री तक गिरावट आ सकती है. इससे आम लोगों को गर्मी से तत्काल राहत मिलेगी. शुक्रवार को दक्षिणी-पश्चिमी हवा 12.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली और गुरुवार की देर रात 21.6 एमएम बारिश दर्ज की गयी.

भारत सरकार के मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को भागलपुर का अधिकतम तापमान 34, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. संभावना जतायी है कि अगले पांच दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >