पानी समस्या को ले क्या किया?

भागलपुर : बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य पीएन राय ने डीआरडीए सभागार में शनिवार को गिरते जल स्तर से उत्पन्न पेयजल संकट पर पीएचइडी अधिकारियों को घेरा, तो सब फंस गये. पूछा कि जल स्तर के गिरने के सिलसिले के बीच कोई प्रस्ताव तैयार किया है. पीएचइडी अधिकारियों ने कहा कि ऐसा कोई […]

भागलपुर : बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य पीएन राय ने डीआरडीए सभागार में शनिवार को गिरते जल स्तर से उत्पन्न पेयजल संकट पर पीएचइडी अधिकारियों को घेरा, तो सब फंस गये. पूछा कि जल स्तर के गिरने के सिलसिले के बीच कोई प्रस्ताव तैयार किया है.

पीएचइडी अधिकारियों ने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार ने नहीं मांगा, इस कारण कुछ नहीं किया गया. इस पर प्राधिकरण सदस्य भड़क गये. बोले, यह तो कोई जवाब नहीं हुआ. पेयजल संकट आपके यहां है और आप सरकार से प्रस्ताव के मांगने का इंतजार कर रहे. यह तो आपके स्तर से सरकार को प्रस्ताव जाना चाहिए, ताकि उस पर विचार हो. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी को शुद्ध पेयजल मिले, ऐसा एक विस्तृत प्लान बनायें.

कहा कि पेयजल संकट भी आपदा की श्रेणी में आता है. वर्ष 2013 में स्कूल में जल संरक्षण का प्लान बनाया था, उस जल सुरक्षा पर काम करना होगा. गर्मी में जो भी चापाकल खराब है, उसे ठीक करा लें और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में पीएचइडी विभाग कारगर कदम उठायें. नगर निगम टैंकर से दुरूह जगहों में एवं शहरी क्षेत्र में शुद्ध पेय जल उपलब्ध करायें. पानी की बर्बादी बंद हो. आने वाले समय में यदि इस प्रकार पानी की बर्बादी होती रही, तो पानी की किल्लतों का सामना करना होगा.
डीएम प्रणव कुमार ने पावर प्रजेंटेशन के जरिये आपदा की तैयारी की जानकारी दी और कहा कि जून माह से ही तैयारी शुरू कर दी जायेगी. जिससे आपदा के समय नुकसान कम होगा. सभी विभाग संवेदनशील होकर कार्य करेंगे, जिससे आपदा से बचा जा सके. बैठक में एसएसपी आशीष भारती व अपर समाहर्ता (राजस्व) राजेश झा राजा समेत सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >