भागलपुर : कर्मियों को कमरे में बंद कर हथियारबंद डकैतों ने बैंक में की लूटपाट, कर्मियों की सूझबूझ से बचा लॉकर

भागलपुर : भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के ब्राह्मण टोला स्थित बंधन बैंक में सोमवार कह सुबह घुसे पांच हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया. घटना के दौरान बैंक में तीन कर्मी और एक खाना बनानेवाली महिला मौजूद थी. अपराधी अपने साथ बैंक के बाहर मौजूद करीब 49,605 रुपये, कर्मियों के 16,500 […]

भागलपुर : भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के ब्राह्मण टोला स्थित बंधन बैंक में सोमवार कह सुबह घुसे पांच हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया. घटना के दौरान बैंक में तीन कर्मी और एक खाना बनानेवाली महिला मौजूद थी. अपराधी अपने साथ बैंक के बाहर मौजूद करीब 49,605 रुपये, कर्मियों के 16,500 रुपये, तीन मोबाइल, दो टैब, दो मॉनिटर, एक सीपीयू, एक सीसीटीवी का डीवीआर समेत कुछ अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान अपने साथ ले गये.

घटना के बाद विधि व्यवस्था डीएसपी, सदर इंस्पेक्टर, सबौर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और जांच की. घटना के समय ब्रांच में मौजूद कर्मी सोनू कुमार, ओम प्रकाश और विकास कर मौजूद थे. वहीं, प्रबंधक सहित अन्य चार कर्मी फील्ड वर्क में निकले थे. अपराधियों ने घटना के समय मौजूद कर्मियों को मारपीट कर एक कमरे में बंद कर दिया और ब्रांच में जमकर लूटपाट की. प्रबंधक खुशबू कुमारी ने बताया कि कर्मियों की सूझबूझ से बैंक में मौजूद वॉल्ट (लॉकर) को बचा लिया गया. लॉकर में करीब 57,626 रुपये मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >