विवाहिता की हत्या कर शव को कोसी में बहाया

नवगछिया : थाना क्षेत्र के श्रीपुर डोभरा गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर शव को कोसी नदी में बहा देने का मामला प्रकाश में आया है. विवाहिता चंदा कुमारी (20) के मायके वालों ने उसके पति ज्वाला सिंह सहित ससुराल के अन्य सदस्यों पर दहेज के लिए हत्या कर देने का […]

नवगछिया : थाना क्षेत्र के श्रीपुर डोभरा गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर शव को कोसी नदी में बहा देने का मामला प्रकाश में आया है. विवाहिता चंदा कुमारी (20) के मायके वालों ने उसके पति ज्वाला सिंह सहित ससुराल के अन्य सदस्यों पर दहेज के लिए हत्या कर देने का आरोप लगाया है.

उसका मायके बांका जिले में है. उसके मामा भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर तिनपुलिया गांव निवासी मिथिलेश कुमार ने नवगछिया थाने में उसके पति ज्वाला सिंह के अलावा निरंजन सिंह, मुन्ना सिंह, भामा देवी, पूजा देवी, मनोज सिंह व इंद्रदेव सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
मिथिलेश ने पुलिस को बताया कि चंदा के देवर की शादी बुधवार को होने वाली थी.
मंगलवार को मंडप पूजन था. सोमवार की रात करीब 10 बजे चंदा ने मुझे फोन कर आमंत्रित भी किया था. जब मैं मंगलवार की सुबह उसकी ससुराल पहुंचा तो वहां मंडप पूजन की तैयारी चल रही थी, लेकिन चंदा कहीं नहीं दिख रही थी. जब उसके पति व ससुर से चंदा के बारे में पूछा तो वे लोग टालमटोल करते रहे.
अंत में उन लोगों ने कहा कि चंदा अब इस दुनिया में नहीं रही. यह सुनकर मैं सन्न रह गया. आस पड़ोस के लोगों से पूछने पर पता चला कि चंदा की ससुराल वालों ने हत्या कर लाश कोसी में बहा दी है. ससुराल वालों से जब मैंने पूछा कि चंदा की लाश कहां है तो एक-एक कर सभी घर से भाग गये.
डेढ़ साल पहले हुई थी शादी : मिथिलेश ने बताया कि चंदा और ज्वाला सिंह की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी. ससुराल वाले उसे मायके से दहेज लाने को कहते थे. इसके लिए वे लोग उसे प्रताड़ित करते थे. दो माह पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >