गोली लगने से मोबाइल दुकानदार घायल,भर्ती

हाजीपुर : हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर महुआ थाना क्षेत्र के बेलकुंडा चौक के निकट रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब दुकान में आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आसपास के लोग जुट गये. आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के […]

हाजीपुर : हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर महुआ थाना क्षेत्र के बेलकुंडा चौक के निकट रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब दुकान में आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आसपास के लोग जुट गये.

आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल युवक इंद्रजीत कुमार महुआ थाना क्षेत्र के बेलकुंडा गांव निवासी कौशल किशोर प्रसाद का पुत्र बताया गया. घायल युवक का बेलकुंडा चौक पर मोबाइल का दुकान है.
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान इंद्रजीत कुमार ने बताया कि दोपहर में अपनी दुकान बंद कर बगल के एक सैलून में दाढ़ी बनाने के लिए गया था. दुकान के बगल में ही एक किराना दुकान में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान किसी ने गोली चला दी.
मारपीट देखने के क्रम में गोली में सिर से टकरा कर बगल से निकल गयी. सर से खून निकलते देख आस-पास के लोगों ने तत्काल घटना की सूचना मेरे घर पर दी. इधर घटना की सूचना मिलते ही घायल युवक के परिजन मौके पर पहुंच युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आये. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >