बिहार : विधायक सदानंद सिंह की गाड़ी पर पथराव, बाल-बाल बचे

भागलपुर : बिहारमें भागलपुर के कहलगांव में घोघा थाना क्षेत्र के जानीडीह गांव के पास सोमवार की दोपहर सड़क जाम में फंसे कहलगांव विधायक व कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह की गाड़ी पर कुछ असामाजिक तत्वों ने लोहे के औजार से गाड़ी टोयोटो स्टार्म (जेएच-05 बी क्यू- 5991) पर प्रहार कर दिया, जिससे […]

भागलपुर : बिहारमें भागलपुर के कहलगांव में घोघा थाना क्षेत्र के जानीडीह गांव के पास सोमवार की दोपहर सड़क जाम में फंसे कहलगांव विधायक व कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह की गाड़ी पर कुछ असामाजिक तत्वों ने लोहे के औजार से गाड़ी टोयोटो स्टार्म (जेएच-05 बी क्यू- 5991) पर प्रहार कर दिया, जिससे गाड़ी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, विधायक ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे थे. वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं. बीच वाली सीट पर विधायक पुत्र शुभानंद मुकेश बैठे थे, जो चोटिल होने से बच गये.

विधायक की गाड़ी के पीछे एक कार चल रही थी. घटना की सूचना मिलते ही कहलगांव एसडीपीओ मनोज कुमार सुधांशु घोघा पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं. इस मामले में पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपित अठगांवा के माखन मंडल के पुत्र विभीषण मंडल को गिरफ्तार किया है. हालांकि, घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी है.

विधायक सदानंद सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कहलगांव से सन्हौला महागठबंधन के बैठक में हिस्सा लेने जा रहे थे. इस बीच घोघा गोल सड़क से रेलवे स्टेशन के बीच (जानीडीह) स्थित काली मंदिर-दुर्गा मंदिर के समीप उनकी गाड़ी जाम में फंस गयी. जाम का कारण रामनवमी को लेकर कुछ लोगों द्वारा सड़क पर गाड़ियों को रोककर जबरन चंदा वसूली बताया जाता है. काफी देर जाम रहने पर विधायक के अंगरक्षक गाड़ी से उतरकर जाम हटाने का प्रयास कर रहे थे. इस बीच सड़क के किनारे खड़ी बाइक को हटाने को लेकर बाइक चालक, मिस्त्री व गार्ड के बीच पहले नोकझोंक शुरू हुई, जो हाथापाई में बदल गयी.

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहलगांव एसडीपीओ मनोज कुमार सुधांशु ने बताया कि असामाजिक तत्वों के पत्थर चलाने से विधायक की गाड़ी का पिछले भाग का सीसा चकनाचूर हो गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित विभीषण मंडल को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >