रविवार से मंगलवार तक आधा दर्जन पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द

भागलपुर : खाना-गुमानी-मालदा सेक्शन में रविवार को फिर से फ्रेड कॉरिडोर ब्लॉक रहेगा. इस कारण रविवार से मंगलवार तक आधा दर्जन पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का निर्देश है. रविवार को 53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर रद्द रहेगी. वहीं, सोमवार को 53404 गया-जमालपुर व 53497-98 जमालपुर-भगालपुर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी. मंगलवार को 53479-80 जमालपुर-किऊल-जमालपुर व 53408 जमालपुर-रामपुरहाट […]

भागलपुर : खाना-गुमानी-मालदा सेक्शन में रविवार को फिर से फ्रेड कॉरिडोर ब्लॉक रहेगा. इस कारण रविवार से मंगलवार तक आधा दर्जन पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का निर्देश है.

रविवार को 53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर रद्द रहेगी. वहीं, सोमवार को 53404 गया-जमालपुर व 53497-98 जमालपुर-भगालपुर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी. मंगलवार को 53479-80 जमालपुर-किऊल-जमालपुर व 53408 जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर ट्रेन भी नहीं चलेगी. इस कारण से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. कुल मिलाकर साहिबगंज-भागलपुर-किऊल रेलखंड पर परिचालन अस्त-व्यस्त रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >