फाल्गुन एकादशी पर मारवाड़ी समाज की निशान यात्रा

नाथनगर : मारवाड़ी युवा मंच नाथनगर शाखा की ओर से सीटीएस रोड के श्री भोली महाराज ठाकुरबाड़ी से निशान शोभायात्रा निकाली गयी. यात्रा परबत्ती, तातारपुर स्टेशन चौक होते हुए वेराइटी चौक, खलीफाबाग चौक होते मंदरोजा स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंची. 400 श्याम भक्त हाथों में निशान लिए प्रभु श्याम के भजनों पर पैदल नाचते अबीर […]

नाथनगर : मारवाड़ी युवा मंच नाथनगर शाखा की ओर से सीटीएस रोड के श्री भोली महाराज ठाकुरबाड़ी से निशान शोभायात्रा निकाली गयी. यात्रा परबत्ती, तातारपुर स्टेशन चौक होते हुए वेराइटी चौक, खलीफाबाग चौक होते मंदरोजा स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंची. 400 श्याम भक्त हाथों में निशान लिए प्रभु श्याम के भजनों पर पैदल नाचते अबीर गुलाल और फूलों की होली खेलते शामिल हुए.
निशान यात्रा को व्यापारी संजय अग्रवाल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील बुधिया, अश्विनी खटोड़, अनिल बाजोरिया, अमित भुवानिया, हेमंत जैन, बसंत जैन, सौरव बाजोरिया, पीयूष जैन, सुरेश अग्रवाल, अश्विनी खटोड़ आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >