श्रीनगर में 7वीं के छात्र को पहले गोली मारी, फिर गला रेतकर कर दी हत्या

पीरपैंती : इशीपुर थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव स्थित जंगली शिवमंदिर के पूरब 100 मीटर तालाब के मेड़ पर गुरुवार को रजनीश पांडे उर्फ बुवा पांडे के पुत्र नंदकिशोर पांडे उर्फ गोलू (13) का शव एक बोरे में मिला. उसके सिर में गोली लगने व गर्दन पर तेज धार वाले हथियार से काटने का निशान […]

पीरपैंती : इशीपुर थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव स्थित जंगली शिवमंदिर के पूरब 100 मीटर तालाब के मेड़ पर गुरुवार को रजनीश पांडे उर्फ बुवा पांडे के पुत्र नंदकिशोर पांडे उर्फ गोलू (13) का शव एक बोरे में मिला. उसके सिर में गोली लगने व गर्दन पर तेज धार वाले हथियार से काटने का निशान था. अंचल पुलिस निरीक्षक राजेश रंजन सिंह, इशीपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा, पीरपैंती थानाध्यक्ष राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंच परिजनों व लोगों से पूछताछ की. परिजनों ने हत्या के लिए गांव के ही गोलू उर्फ शिवम पांडे पर आरोप लगाया व त्वरित न्याय के लिए उसके आवास को घेर लिया.

हत्यारोपित ने कट्टे से गोली चलायी. हत्यारोपित को मृतक के परिजनों व ग्रामीणों के आक्रोश से बचाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. लोगों की वरीय पदाधिकारी के आने की मांग पर कहलगांव के प्रभारी सह प्रशिक्षु आइपीएस विनीत कुमार हत्यारोपित के घर पहुंचे. उन्होंने माइक से मृतक के परिजनों व ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस बच्चे की जघन्य हत्या करने वालों को दंड मिलेगा. उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वह पुलिस की मदद करें,उन्हें न्याय दिलाना उनकी जिम्मेदारी है. पुलिस लोगों के आक्रोश से हत्यारोपित को बचा कर गिरफ्तार कर ले जाने में सफल रही.

मौके पर शिवनारायणपुर थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद,अंतीचक थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह व बुधुचक थानाध्यक्ष महेश लाल राम भी सदलबल मौजूद थे. परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम गोलू गांव की ही एक दुकान में बिस्कुट खरीदने गया था. इसके बाद उसका पता नहीं चला.देर तक नहीं आने पर उसकी खोजबीन की. दुकान से पता चला कि बमबम पांडे युवक साथ लेकर गया है.गोलू व हत्यारोपित के घर की दूरी मात्र आधा किलोमीटर ही है.

इस बीच रात को हत्यारोपित के साथ गांव के ही युवक की बातचीत का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया, जिसमें हत्यारोपित ने हत्या करने की बात स्वीकारते हुए अपने को गांव से बाहर निकलने का आग्रह करता सुनाई पड़ रहा है. उसी ऑडियो क्लिप के आधार पर परिजन व शिभेक्षु गोलू का शव बगीचे में ढूंढते रहे. गुरुवार को खोजबीन के क्रम में सुमन पांडे व बबलू उर्फ रामटहल पांडे को जंगलीबाबा के पूरब तालाब की मेड़ पर एक मुंह बंद बोरा दिखा. संदेह पर उसकी जांच की, तो उसमें गोलू का शव मिला. इसकी जानकारी आग की तरह पूरे गांव सहित क्षेत्र में फैल गयी.

मुखिया संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष झुंपा सिंह, विजय पांडे, शिवबालक तिवारी, लक्ष्मण मिश्रा, मिठू पांडे, मोनी पांडे, घनश्याम पांडे, बिनोद पांडे आदि सैकड़ों जनप्रतिनिधि घटनास्थल पहुंचे.लोगों व पुलिस की खोजबीन में हत्यारोपित के घर के पीछे नेपाल पांडे के बगीचे की खन्ता में हत्या में प्रयुक्त दबिया,मांस का टुकड़ा व खून का थक्का दिखा, जिसे साक्ष्य के लिए पुलिस ने एकत्र कर लिया है. मुखिया पुत्र मिठू पांडे ,मोनी पांडे, विभीषण पांडे आदि शव के साथ पोस्टमार्टम कराने भागलपुर गये थे.पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >