मासूम की मौत, पीड़िता की आंख की रोशनी हुई खत्म

भागलपुर : अमरपुर थाना के इंग्लिश मोड़ स्थित कुंडा पुल के समीप गीता देवी पर हुए तेजाबी हमले में गंभीर रूप से झुलसी उनके आठ माह की मासूम बच्ची आरूषी की इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि, तेजाबी हमले के बाद गंभीर रूप से झुलस चुकी गीता के एक आंख की रोशनी खत्म हो […]

भागलपुर : अमरपुर थाना के इंग्लिश मोड़ स्थित कुंडा पुल के समीप गीता देवी पर हुए तेजाबी हमले में गंभीर रूप से झुलसी उनके आठ माह की मासूम बच्ची आरूषी की इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि, तेजाबी हमले के बाद गंभीर रूप से झुलस चुकी गीता के एक आंख की रोशनी खत्म हो गयी है.

उनकी बड़ी बेटी भी तेजाब से झुलसी है, लेकिन उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जाती है. गीता का इलाज मायागंज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है. दूसरी ओर इस हमले के आरोपित साइकिल मिस्त्री असलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

अस्पताल में एडमिट ने बताया कि, तेजाब से उसकी गोद में सोयी आठ माह की आरूसी का पेट व सीना बुरी तरह झुलस गया था. आरोपित पिछले डेढ़ साल से उसके पीछे पड़ा था. गीता ने बताया कि गांव में ही मो असलम का घर है.
एक साल पहले पीड़िता का ऑटो चलाता था आरोपित : पीड़िता ने बताया कि एक साल पहले असलम उसका ऑटो चलाता था. इस वजह से उसका रोजाना उसके घर आना-जाना था. कई बार आरोपित ने उनके साथ गलत हरकत करने का भी प्रयास किया. जिसका वह विरोध करती थी, तो वह कहता था पति अनिल को छोड़ दो, मेरे साथ रहो.
इस हरकत की जानकारी पति को जब हुई, तो उसे डांटकर भगा दिया गया. इसके बाद वह साइकिल ठीक करने का काम करने लगा. दो माह पहले ही उन लोगों ने एक होटल खोला. दुकान और होटल की दूरी कम थी. इस वजह से असलम वहां आ जाता था. फिर उसने गलत हरकत का प्रयास किया. सोमवार को दोनों बेटी को लेकर वह घर जा रही थी. इसी दौरान सामने से असलम आया और तेजाब फेंक कर भाग गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >