भागलपुर : आज और कल आधा दर्जन पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द

भागलपुर : सीतारामपुर-झाझा सेक्शन में फ्रेट कॉरिडोर ब्लॉक के चलते सोमवार को 53404 डाउन गया-जमालपुर पैसेंजर व 533497-98 जमालपुर-भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर, मंगलवार को 53479-80 जमालपुर-किऊल-जमालपुर पैसेंजर व 53408 जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी. 53030 डाउन भागलपुर-आजिमगंज कटुआ पैसेंजर एक घंटे नियंत्रित होकर चलायी जायेगी. इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इधर, रविवार […]

भागलपुर : सीतारामपुर-झाझा सेक्शन में फ्रेट कॉरिडोर ब्लॉक के चलते सोमवार को 53404 डाउन गया-जमालपुर पैसेंजर व 533497-98 जमालपुर-भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर, मंगलवार को 53479-80 जमालपुर-किऊल-जमालपुर पैसेंजर व 53408 जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी. 53030 डाउन भागलपुर-आजिमगंज कटुआ पैसेंजर एक घंटे नियंत्रित होकर चलायी जायेगी. इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
इधर, रविवार को 53403 अप रामपुरहाट-गया पैसेंजर ट्रेन रद्द रही. वहीं, भागलपुर से लोकमान्य तिलक को जाने वाली दादर एक्सप्रेस एक घंटे देरी से रवाना हुई. 13133 सियालदह-वाराणसी एक्सप्रेस सियालदह से ही डेढ़ घंटे देर से खुली. इस कारण भागलपुर निर्धारित समय पर नहीं पहुंच सकी. इसके अलावा 14055 डिब्रुगढ़-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल एक घंटे कंट्रोल कर चलायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >