नवगछिया : चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने वाले अपराधी होंगे जिलाबदर

नवगछिया : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारीशुरू कर दी है. इसके लिए रविवार को एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने नवगछिया थाना में नवगछिया सर्किल के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. एसडीपीओ ने कहा कि वैसे आपरधी जो चुनाव के दौरान व्यवधान उत्पन्न कर सकते […]

नवगछिया : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारीशुरू कर दी है. इसके लिए रविवार को एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने नवगछिया थाना में नवगछिया सर्किल के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. एसडीपीओ ने कहा कि वैसे आपरधी जो चुनाव के दौरान व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं, उनकी सूची तैयार कर जल्द उपलब्ध कराने को कहा. सूची मिलने के बाद ऐसे अपराधियों के खिलाफ सीसीए 12 व सीसीए थ्री की कार्रवाई की जायेगी.

उपकारा में बंद अपराधियों को भेजा जायेगा दूसरी जगह : नवगछिया उपकारा में बंद वैसे अपराधी जिनके कारण चुनाव में विधि व्यवस्था बिगड़ सकती है, उन्हें अन्यत्र भेजने की तैयारी की जा रही है. वैसे सभी लोगों के खिलाफ जिनके कारण विधि व्यवस्था बिगड़ सकती है, पर निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस गतिविधि और वाहन चेकिंग में तेजी लाने और फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. एसडीपीओ ने कहा कि अपराधियों का कोई भी मंसूबा सफल नहीं होने दिया जायेगा. लोग शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करेंगे. बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर मारकंडे सिंह, नवगछिया थानाध्यक्ष लालबहादुर, गोपालपुर थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती, रंगरा ओपी प्रभारी जवाहर लाल सिंह, इस्माइलपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, परबत्ता थानाध्यक्ष नवनीश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >