भागलपुर : पंचायत सचिव के आवास पर छापेमारी, 60 हजार रुपये समेत कई दस्तावेज और बैंक डाक्यूमेंट जब्त

भागलपुर : निगरानी विभाग की टीम द्वारा घूस लेते पकड़े गये प्रखंड के प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी को गिरफ्तार करने के बाद टीम उन्हें लेकर सिकंदरपुर कोबीबाड़ी स्थित उनके आवास पर पहुंची. जहां निगरानी टीम ने करीब दो घंटे तक पूरे घर की तलाशी ली. इसमें गहने और नकद के अलावा कई बैंकों के दस्तावेज […]

भागलपुर : निगरानी विभाग की टीम द्वारा घूस लेते पकड़े गये प्रखंड के प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी को गिरफ्तार करने के बाद टीम उन्हें लेकर सिकंदरपुर कोबीबाड़ी स्थित उनके आवास पर पहुंची. जहां निगरानी टीम ने करीब दो घंटे तक पूरे घर की तलाशी ली. इसमें गहने और नकद के अलावा कई बैंकों के दस्तावेज टीम के हाथ लगे.
छापेमारी के दौरान मोजाहिदपुर पुलिस ने भी अपना सहयोग दिया. पुलिस ने छापेमारी के दौरान उनके घर से 60 हजार रुपये नकद, कुछ गहने, सरकारी दस्तावेज और कई बैंकों के पासबुक, चेकबुक आदि को जब्त कर लिया.
छापेमारी के दौरान प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी समेत पूरे परिवार को घर में ही रखा गया. और सारे अलमारियों और तिजोरियों को खुलवाया गया. बरामदगी के बाद निगरानी विभाग की टीम गिरफ्तार पदाधिकारी को लेकर अपने साथ पटना चली गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >