ट्रेन की चपेट में भैंसा आया 35 मिनट परिचालन बाधित

अकबरनगर : अकबरनगर स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास सोमवार को बांका से पटना जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में एक भैंसा आ गया, जिसके बाद परिचालन बाधित हो गया. जानकारी के अनुसार अप लाइन पर ट्रेन गुजर रही थी. इसी दौरान एक भैंसा पटरी पर आ गया. उसे ट्रेन से जोरदार धक्का […]

अकबरनगर : अकबरनगर स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास सोमवार को बांका से पटना जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में एक भैंसा आ गया, जिसके बाद परिचालन बाधित हो गया.
जानकारी के अनुसार अप लाइन पर ट्रेन गुजर रही थी. इसी दौरान एक भैंसा पटरी पर आ गया. उसे ट्रेन से जोरदार धक्का लगा, जिससे वह डाउन लाइन पर जा गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.
इस दौरान तेज अवाज होने से आसपास के लोग जुट गये. इसके बाद हादसे की सूचना स्टेशन प्रबंधक को दी गयी. तब डाउन लाइन पर जा रही यशवंतपुर-भागलपुर एक्सप्रेस को सिग्नल के पास रोका गया.
करीब 35 मिनट बाद डाउन लाइन पर परिचालन शुरू हुआ. इस दौरान ट्रेन पर सवार यात्री काफी परेशान रहे. स्टेशन प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि अप लाइन पर परिचालन पर कोई असर नही हुआ. भैंसे का मलबा हटने के बाद ट्रेन भागलपुर रवाना की गयी. उसके बाद डाउन लाइन पर परिचालन शुरू किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >