भागलपुर : दारोगा हत्याकांड का एक आरोपित गिरफ्तार

नवगछिया (भागलपुर) : पुलिस टीम ने छापेमारी में दारोगा आशीष हत्याकांड के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित पसराहा थाना क्षेत्र के तिहाय के स्व ज्ञान दास का पुत्र मिथुन दास है. मिथुन को तोहाय थाना क्षेत्र के एक गांव से गिरफ्तार किया गया है. इस कांड में मिथुन अप्राथमिक आरोपित है. वह […]

नवगछिया (भागलपुर) : पुलिस टीम ने छापेमारी में दारोगा आशीष हत्याकांड के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित पसराहा थाना क्षेत्र के तिहाय के स्व ज्ञान दास का पुत्र मिथुन दास है. मिथुन को तोहाय थाना क्षेत्र के एक गांव से गिरफ्तार किया गया है. इस कांड में मिथुन अप्राथमिक आरोपित है. वह दिनेश मुनी गिरोह का सक्रिय सदस्य और उसका प्रमुख सहयोगी बताया जा रहा है.

पुलिस का दावा है कि वैज्ञानिक अनुसंधान में भी इस कांड में मिथुन की संलिप्तता की बात उजागर हुई है. पुलिस ने दावा किया है कि मिथुन ने अपने बयान में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उसने हत्याकांड की पूरी जानकारी पुलिस को दी है.

नवगछिया एसपी निधि रानी ने एक प्रेस नोट से मीडिया कर्मियों को बताया कि इस कांड के बाद आइजी भागलपुर स्तर से गठित पुलिस की टीम को छापेमारी में यह सफलता हासिल की है. टीम में खगड़िया और नवगछिया जिला पुलिस दोनों की भागीदारी थी. देर शाम मिथुन दास को नवगछिया लाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >