लेकर जा रहा था प्रतिबंधित पटाखा, विस्फोट, नाबालिग झुलसा

भागलपुर : तातारपुर थाना क्षेत्र का काजवलीचक इलाका उस समय दहल गया जब एक झोले में रखा करीब एक दर्जन प्रतिबंधित लहसुनिया पटाखा एक साफ फट गया. करीब दो सौ मीटर के क्षेत्रफल में इसकी धमक पहुंची. देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. काजवलीचक यतीमखाना के पास हुई घटना में […]

भागलपुर : तातारपुर थाना क्षेत्र का काजवलीचक इलाका उस समय दहल गया जब एक झोले में रखा करीब एक दर्जन प्रतिबंधित लहसुनिया पटाखा एक साफ फट गया. करीब दो सौ मीटर के क्षेत्रफल में इसकी धमक पहुंची. देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी.
काजवलीचक यतीमखाना के पास हुई घटना में झोले में बम लेकर जा रहा 16 साल का लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना के बाद मौके से भागने में सफल रहा. पर घायल अवस्था में भागकर जब वह अपने परिजनों के पास गया तो परिजन उसे लेकर मायागंज अस्पताल आ गये. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. सोमवार दोपहर करीब तीन बजे काजवलीचक स्थित यतीमखाना मोड़ पर प्रिंस कुमार एक झोले में प्रतिबंधित पटाखा बम लेकर जा रहा था.
तभी दूध का कंटर लदे एक बाइक ने उसके झोले में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे झोले में रखा कई पटाखा बम एक साथ विस्फोट कर गया. सड़क पर पैदल और मोटरसाइकिल पर जा रहे लोग भी स्प्लिंटर उड़ने से जख्मी हो गये. घायल प्रिंस लहूलुहान स्थिति में अपने घर पहुंचा. जहां से परिजन उसे लेकर सीधे मायागंज अस्पताल पहुंच गये.
मायागंज अस्पताल पहुंचे प्रिंस के दोनों हाथ और दोनों पैर पूरी तरह जल गये थे. इसके बाद डाॅक्टरों ने उसके पैर और हाथ को बैंडेज कर दिया. प्रिंस ने बताया कि उसने दीवाली के अवसर पर फोड़ने के लिए काजवलीचक के रहने वाले मित्र अमृत के पिता से एक दर्जन बम खरीदा था. जिसे लेकर वह अपने घर जा रहा था कि रास्ते में दूध के कंटर से ठोकर लगने से बम फट गया.
हालांकि धमाके की तेज गूंज सुनने वाले लोग लहसुनिया पटाखा बम होने की बात से इंकार कर रहे हैं. घटना की सूचना पाकर तातारपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमरनाथ प्रसाद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने बम के स्प्लिंटर और सेम्पल को एकत्रित कर लिया. घटना की सूचना पाकर पहुंचे सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने इलाके के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली. इसके बाद स्प्लिंटरों की जांच करने के बाद उन्होंने प्रतिबंधित लहसुनिया पटाखा बम के विस्फोट होने की
पुष्टि की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >