दहेज की मांग पर पहले घर से निकाला फिर सादे कागज पर हस्ताक्षर करा पति की करा दी दूसरी शादी

भागलपुर : महिला थाना में दर्ज एक मामले में बरती जा रही शिथिलता को लेकर शुक्रवार को एक महिला डीआइजी कार्यालय पहुंची. महिला शिरोमणी देवी ने डीआइजी को बताया कि उसके पति और ससुरालवालों ने पहले उसे दहेज की मांग पर घर से निकाल दिया. फिर बीच सड़क पर मारपीट कर उससे एक सादे कागज […]

भागलपुर : महिला थाना में दर्ज एक मामले में बरती जा रही शिथिलता को लेकर शुक्रवार को एक महिला डीआइजी कार्यालय पहुंची. महिला शिरोमणी देवी ने डीआइजी को बताया कि उसके पति और ससुरालवालों ने पहले उसे दहेज की मांग पर घर से निकाल दिया. फिर बीच सड़क पर मारपीट कर उससे एक सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया और उसके पति जीवन कुमार की मंदिर में दूसरी शादी करा दी.
मामले की जांच डीआइजी ने एसएसपी को दी है. शिरोमणी देवी ने बताया कि जीवन कुमार राज से हुई शादी के बाद से ससुराल के लोग लगातार दहेज के लिये दबाव बना रहे थे. एक दिन इसी बात को लेकर उन्होंने उसे घर से निकाल दिया. इस बाबत जब उसने महिला थाना में केस किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसे केस उठाने की धमकी दी और एक सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिया.
उसके कुछ दिन बाद ही ससुरालवालों ने उसके पति जीवन कुमार राज की दूसरी शादी नवगछिया की रहने वाली एक लड़की से करा दी. पीड़िता ने बताया कि मामले में महिला थाना पुलिस ने अभी तक न तो जांच पूरी की है और न ही अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >