भागलपुर : बिहार पुलिस सिपाही संख्या 912 नाम संजीत कुमार की शिकायत को लेकर बुधवार को एक महिला डीआइजी विकास वैभव के जनता दरबार में पहुंची. मामला यौन शोषण से जुड़ा है. इसकी जांच के लिए डीआइजी ने एसएसपी को लिखा है. अपने आवेदन में महिला ने लिखा है दो साल पहले सन्हौला थाने में संजीत कार्यरत था. इस दौरान हमारे बीच प्रेम आरंभ हुआ. एक साल पहले हमें अपने साथ लेकर संजीत कोलकाता गया. दिन भर घूमने के बाद हम दोनों शाम को एक होटल के कमरे में रुके. रात को संजीत ने हमारे साथ संबंध बनाने का प्रयास किया, तो हमने विरोध किया. कहां शादी के पहले यह सब ठीक नहीं है.
संजीत कमरे से बाहर निकला और वापस अपने हाथ में सिंदूर लेकर आया. होटल में ही इसने मेरी मांग भर दी. हमने कहां हिंदू रीति रिवाज से शादी होनी चाहिए पर वह नहीं माना. उसने कहा कि हमारी शादी हो गयी फिर वह हमको जबरन बेड पर लेकर चला गया. इसके बाद हम दोनों वापस आये. संजीत ने मेरी जिम्मेदारी उठाना आरंभ कर दिया. जिसके बाद हम लोग कई शहर एक साथ घूमने गये. हमने संजीत पर शादी करने का दबाव बनाया, जिसके बाद हम दोनों ने धनकुंड मंदिर में शादी कर ली.
इसके बाद उसने कहां कि अब हमें वह शहर में रखेगा. इसका खर्च भी यह देने के लिए तैयार हो गया. हम यहां रहने लगे और वह मेरे जीजा के रूप में मिलने मेरे पास आता था. इस बीच संजीत के मां-पिता व भाई-बहन के साथ मेरे मोबाइल से बात होती रहती थी. अचानक वह हमसे बात करने से कतराने लगा. कारण पूछने पर हमें डाट फटकार के बाद गाली गलौज करने लगता था. मेरा फोन भी नहीं उठाने लगा. किसी तरह से हमने इससे बात की, तो संजीत जान से मारने की धमकी देने लगा. मेरे मोबाइल में जो हम दोनों को फोटो था उसे मिटा दिया. ऐसे में हमें हमें विश्वास है कि वह मेरे भोलेपन का फायदा उठा कर गलत काम करता रहा. ऐसे में हमारी फरियाद है कि संजीत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाये . क्योंकि एक साल से वह मेरा यौन शोषण कर रहा है. इंसाफ नहीं मिला, तो आत्महत्या कर लूंगी.
