कहीं भी कचरा गिराया, तो होगी कार्रवाई

भागलपुर : अब नगर निगम को इधर-उधर कचरा गिराना भारी पड़ जायेगा. नगर आवास व विकास विभाग को कनकैथी में डंपिंग ग्राउंड के लिए जमीन देने के बाद प्रशासनिक स्तर पर सख्ती की बात कही गयी है. प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने कहा कि, जब तक कचरा गिराने को लेकर कोई जगह नहीं थी, तब […]

भागलपुर : अब नगर निगम को इधर-उधर कचरा गिराना भारी पड़ जायेगा. नगर आवास व विकास विभाग को कनकैथी में डंपिंग ग्राउंड के लिए जमीन देने के बाद प्रशासनिक स्तर पर सख्ती की बात कही गयी है. प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने कहा कि, जब तक कचरा गिराने को लेकर कोई जगह नहीं थी, तब तक निगम के जैसे-तैसे कचरा गिराने की स्थिति को नजरअंदाज किया जा रहा था.
लेकिन जब उन्हें पर्याप्त जगह के प्रयोग का निर्देश मिल गया है, तो फिर कचरा गिराने की मॉनीटरिंग होगी. कहीं भी सड़क किनारे या फिर खाली जमीन पर कचरा गिराने की स्थिति देखी गयी, तो कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि, प्रदूषण के लिहाज से कचरा फेंककर उसे जला दिया जाता है, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हाेती है. कमिश्नर से डंपिंग ग्राउंड पर सॉलिड वेस्ट योजना शुरू करने के बारे में पूछा गया, तो उन्हाेंने कहा कि, नगर आयुक्त अवकाश पर गये हैं.
जैसे ही आ जाते हैं, वे इस ओर काम शुरू कर देंगे. अगर समय से काम नहीं शुरू होता है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि, चिह्नित डंपिंग ग्राउंड पर 14 मीटर चौड़ी कच्ची सड़क है. इस सड़क को निगम पक्की करेगी. अभी कच्ची सड़क पर भी कचरा गिराने वाले बड़े वाहन आ-जा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >