भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय समेत राज्य के सभी विश्वविद्यालयों ने राजभवन के निर्देश की अवहेलना की है. इसपर राजभवन ने उन सात बिंदुओं का जवाब एक सप्ताह के अंदर देने को कहा है, जो गत 30 जून की बैठक में उठे थे. उन बिंदुओं में कुलपति द्वारा क्लास लिये जाने का निर्देश भी शामिल हैं. राज्यपाल सचिवालय के अपर सचिव विजय कुमार ने इस संदर्भ में सभी कुलपतियों को पत्र भेजा है.
कुलपति को प्रत्येक सप्ताह लेनी है एक क्लास : कुलाधिपति ने कुलपतियों को प्रत्येक सप्ताह एक क्लास लेने का निर्देश दिया था. इसके इतर वर्तमान सत्र के लिए कॉलेजों की संबद्धता का प्रस्ताव शिक्षा विभाग को पांच जुलाई तक भेजना था. विवि को यह भी निर्देश दिया गया था कि, शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों का विवरण वेबसाइट पर किये जानेवाले अपडेशन की साप्ताहिक समीक्षा करें और इस कार्य को 31 जुलाई तक पूरा करते हुए एक रिपोर्ट राज्यपाल सचिवालय को उपलब्ध कराएं.
ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी को तरंग व मगध विश्वविद्यालय को एकलव्य प्रतियोगिता का आयोजन करने कहा गया था. इसके साथ-साथ सभी विश्वविद्यालयों को कहा गया था कि 31 जुलाई तक हर परिसर हरा परिसर योजना के अंतर्गत पौधरोपण का कार्य पूरा करायेंगे. लेकिन अपर सचिव ने विवि को भेजे पत्र में कहा है कि किसी भी विश्वविद्यालयों ने ऐसा नहीं किया.
राजभवन ने सात बिंदुओं पर विश्वविद्यालय से मांगा जवाब
इन बिंदुओं पर मांगा है जवाब
- कुलपति द्वारा क्लास
- पद सृजन का प्रस्ताव
- कॉलेजों की मान्यता
- वेबसाइट पर अपडेशन
- बीएड पोस्ट एप पर अपलोड
- तरंग व एकलव्य के आयोजन
- हर परिसर हरा परिसर
वि ने शिक्षा विभाग को नहीं भेजा कॉलेजों के एफिलिएशन का प्रस्ताव
बीएड पोस्ट एप पर अपलोड संबंधी निर्देश दे दिये गये हैं. सारे बिंदुओं पर जवाब तैयार किया जा रहा है. सीट बढ़ी है और पद सृजन का प्रस्ताव भी भेजने की तैयारी चल रही है. सारे जवाब राजभवन को निर्धारित समय के अंदर भेज दिये जायेंगे.
प्रो एसएन चौधरी, पीआरओ, टीएमबीयू पूर्णिया व मुंगेर विवि ने नहीं भेजा पद सृजन का प्रस्ताव
