तिरंगा यात्रा निकाली

भागलपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बूढ़ानाथ मंदिर परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली. तिरंगा यात्रा यहां से निकलकर आदमपुर, तिलकामांझी, कचहरी चौक, घंटाघर चौक, खलीफाबाग चौक, वेरायटी चौक, स्टेशन चौक होते हुए दोबारा बूढ़ानाथ मंदिर परिसर पहुंची. तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम […]

भागलपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बूढ़ानाथ मंदिर परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली. तिरंगा यात्रा यहां से निकलकर आदमपुर, तिलकामांझी, कचहरी चौक, घंटाघर चौक, खलीफाबाग चौक, वेरायटी चौक, स्टेशन चौक होते हुए दोबारा बूढ़ानाथ मंदिर परिसर पहुंची.
तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाये. इसका नेतृत्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ प्रीति शेखर ने, जबकि संयोजन विजय मित्र मंडल के अध्यक्ष शांडिल्य नंदिकेश ने किया.
तिरंगा यात्रा में पार्षद विधुवाला सिंह,सोनू घोष, संजय भट्ट, श्वेता सिंह, गिरिजा प्रसाद, मोनिका महेशेका, पुष्पलता वर्मा, सोनी कुमारी, संगीता साह, सचिन अभिषेक समेत अन्य लोग थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >