बारिश के बाद भी गर्मी से राहत नहीं

भागलपुर : बुधवार को सुबह आसमान में आंशिक बादल छाये रहने से ऊमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया. दोपहर में बारिश शुरू हुई, तो लोगों ने राहत की सांस ली. धूप की तपिश से राहत मिली, लेकिन ऊमस ने पीछा नहीं छोड़ा. गुरुवार को सामान्य बारिश व तीन दिनों के बाद जोरदार […]

भागलपुर : बुधवार को सुबह आसमान में आंशिक बादल छाये रहने से ऊमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया. दोपहर में बारिश शुरू हुई, तो लोगों ने राहत की सांस ली. धूप की तपिश से राहत मिली, लेकिन ऊमस ने पीछा नहीं छोड़ा. गुरुवार को सामान्य बारिश व तीन दिनों के बाद जोरदार बारिश की संभावना जतायी गयी है.
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुरुवार को एक डिग्री अधिकतम तापमान बढ़ेगा. 13,14 व 15 जुलाई को आसमान में बादल छाये रहेंगे. जिले में छिटपुट बारिश हो सकती है. 16 जुलाई को जोरदार बारिश की संभावना जतायी गयी है. इसके बाद लगातार बारिश बढ़ती ही जायेगी.
दिन भर पूरे शहर में चलती रही बिजली की आंखमिचौनी
बारिश से पहले सुबह से शाम तक पूरे शहर में बिजली की आंखमिचौनी चलती रही. तिलकामांझी, भीखनपुर, इशाकचक, मिरजानहाट, वेरायटी चौक, आदमपुर, विवि क्षेत्र, तातारपुर, अलीगंज, नाथनगर व सबौर में करीब तीन से चार घंटे बिजली के अंतराल में आती जाती रही. आमलोगों ने बताया कि बिजली कंपनी ने दावा किया था कि गर्मी और मानसून में बिजली आपूर्ति निर्बाध रहेगी. इससे बेहतर सप्लाई व्यवस्था प्राइवेट कंपनी की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >