चुनिहारी टोला मोड़ पर हथियार दिखा दुकान के मैनेजर से "1.4 लाख लूटे

भागलपुर : कोतवाली थाना के पास चुनिहारी टोला मोड़ पर एक दुकान के मैनेजर से नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर दिनदहाड़े 1.4 लाख रुपये छीन लिये. छिनतई के शिकार बने विनोद शर्मा मोबाइल के थोक विक्रेता अभिनव दारूका की दुकान में मैनेजर हैं. घटना दोपहर 12:30 बजे के करीब की है. घटना की […]

भागलपुर : कोतवाली थाना के पास चुनिहारी टोला मोड़ पर एक दुकान के मैनेजर से नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर दिनदहाड़े 1.4 लाख रुपये छीन लिये. छिनतई के शिकार बने विनोद शर्मा मोबाइल के थोक विक्रेता अभिनव दारूका की दुकान में मैनेजर हैं. घटना दोपहर 12:30 बजे के करीब की है. घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली इंस्पेक्टर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला. पुलिस ने इसके जरिये कुछ संदिग्धों

चुनिहारी टोला मोड़…
की पहचान की है और स्नैचर्स को जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है.
विनोद शर्मा ने पुलिस को बताया की गोशाला के पास मोबाइल दुकान में मैनेजर हैं. रोज की तरह बुधवार को भी वे बाइक से घंटाघर स्थित बैंक में रुपये जमा करने जा रहे थे. दुकान के पास से ही एक गली जाती है, जोकि चुनहारी टोला की ओर निकल जाती है. संकरी गली से वे अपनी बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान पीछे से ओवरटेक कर एक बाइक पर सवार तीन युवक सामने आ गये. तीनों ने टोपी और गमछे से अपना चेहरा ढक रखा था. इसी दौरान बाइक सवार एक युवक उतरा और उसने पैसों से भरा थैला उसे देने को कहा. बदमाशों की हरकत का जब उन्होंने विरोध किया, तो उसने अपनी कमर से कट‍्टा निकाल लिया और सिर पर दे मारा. तीनों ने दिनदहाड़े ही डरा-धमकाकर हाथ से पैसों वाला थैला ले लिया. थैले में 1.4 लाख रुपये और पांच चेक था. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आराम से अपनी बाइक लेकर राणी सती मंदिर के रास्ते भाग खड़े हुए.
तीन संदिग्धों की पुलिस को है तलाश
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इस दौरान पुलिस को राणी सती मंदिर के पास एक घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में तीन संदिग्ध युवकों की तस्वीर नजर आयी. पुलिस फुटेज के आधार पर स्नैचर्स की तलाश में जुट गयी है.
बैंक से ही पीछा कर रहे थे लुटेरे
विनोद ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले वे घंटाघर स्थित बैंक में पैसे जमा करने गये थे. बाइक से उतरते ही तीन युवक हमारे पास आये. इन तीनों की नीयत ठीक नहीं थी. इस वजह से रुपये लेकर सीधे बैंक चले गये. बुधवार की घटना को अंजाम देने वाले वही युवक थे, जो आज भी उन्हें बैंक के पास मिले थे. वहीं पुलिस की मानें तो विनोद रुपये जमा करने रोज अकेले जाते थे. बुधवार को भी वो अकेले थे. इसकी जानकारी दुकान में बैठे मालिक और दो स्टाफ को थी. ऐसे में शक जताया जा रहा है कि, इस छिनतई की घटना में कोई जानने वाला भी शामिल है.
मोहल्ले में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. तीन संदिग्ध की तस्वीर हाथ लगी है. तलाश जारी है, जल्द ही इनकी पहचान कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा .
राजवंश सिंह, डीएसपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >