पंचायत ओडीएफ, तो लाभुकों को भुगतान क्यों नहीं?

जगदीशपुर : आयुक्त राजेश कुमार ने बुधवार को जगदीशपुर प्रखंड व अंचल कार्यलय का निरीक्षण किया. इसके बाद ओडीएफ हो चुकी पंचायत बलुआचक पुरैनी पहुंचे. वहां कई लाभुकों ने शौचालय के लिए प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने की शिकायत की. जांच के दौरान यह पाया गया कि ढाई सौ से भी ज्यादा लाभुकों को प्रोत्साहन राशि […]

जगदीशपुर : आयुक्त राजेश कुमार ने बुधवार को जगदीशपुर प्रखंड व अंचल कार्यलय का निरीक्षण किया. इसके बाद ओडीएफ हो चुकी पंचायत बलुआचक पुरैनी पहुंचे. वहां कई लाभुकों ने शौचालय के लिए प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने की शिकायत की. जांच के दौरान यह पाया गया कि ढाई सौ से भी ज्यादा लाभुकों को प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है. इसपर आयुक्त ने स्वच्छाग्रही को तलब किया और पूछा कि जब पंचायत के ओडीएफ होने के बाद लाभुकों का फीगर अपलोड हो चुका है, तो भुगतान किस कारण से नहीं किया गया है? स्वच्छाग्रही के जवाब से असंतुष्ट आयुक्त ने लाभुकों को भुगतान के लिए दस दिनों की मोहलत दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >