दागी पंडाें को इस बार मेला में नहीं मिलेगा लाइसेंस : डीएसपी

सुलतानगंज : विधि व्यवस्था डीएसपी मो नेसार अहमद शाह ने कहा कि पिछले साल श्रावणी मेला के दौरान जिन पंडाें पर चोरी या अन्य आरोपों में मामले दर्ज हुए थे, उन्हें इस बार पूजा कराने का लाइसेंस नहीं दिया जायेगा. बुधवार को डीएसपी ने थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर एस के सिंह के साथ विचार-विमर्श के बाद […]

सुलतानगंज : विधि व्यवस्था डीएसपी मो नेसार अहमद शाह ने कहा कि पिछले साल श्रावणी मेला के दौरान जिन पंडाें पर चोरी या अन्य आरोपों में मामले दर्ज हुए थे, उन्हें इस बार पूजा कराने का लाइसेंस नहीं दिया जायेगा. बुधवार को डीएसपी ने थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर एस के सिंह के साथ विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया. थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि वैसे पंडा का सूची तैयार कर लें, जो पिछले वर्ष चोरी के आरोप में जेल भेजे गये थे. नयी सीढ़ी घाट व जहाज घाट पर चोरी की घटना पर रोक के लिए पुलिस सक्रिय रहेगी. डीएसपी ने बताया कि चोरी की घटना पर रोक के लिए स्थानीय पंडा व दुकानदार भी पुलिस का सहयोग करे. निर्दोष को कभी भी तंग नहीं किया जायेगा और दोषी को हर हाल में दंडित किया जायेगा.

मेला क्षेत्र में रूट चार्ट का डीएसपी ने किया मुआयना : विधि व्यवस्था डीएसपी ने बुधवार शाम मेला अंतर्गत रूट चार्ट का मुआयना किया. उन्होंने कहा कि कांवरिया के लिए वाहनों के आवाजाही व पैदल रास्ते का अवलोकन किया गया है. अन्य दिनों में रात 12 से 2 बजे तक व्यवसायियों के लिए वाहन का इंट्री रहेगा. इंस्पेक्टर एस के सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >