भागलपुर : केबिन में घुसकर स्टेशन मास्टर को अपराधियों ने मारी गोली

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया स्थित कटारिया स्टेशन परिसर में देर रात आरपीएफ जवान के साथ कुछ अपराधी मारपीट कर रहे थे. यह देख स्टेशन मास्टर ने ऋषिकेश कुमार अपने केबिन से ही पुलिस को अावाज लगी दी. इसके बाद अपराधी बौखला गये और गुस्से में स्टेशन मास्टर के केबिन में घुस […]

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया स्थित कटारिया स्टेशन परिसर में देर रात आरपीएफ जवान के साथ कुछ अपराधी मारपीट कर रहे थे. यह देख स्टेशन मास्टर ने ऋषिकेश कुमार अपने केबिन से ही पुलिस को अावाज लगी दी. इसके बाद अपराधी बौखला गये और गुस्से में स्टेशन मास्टर के केबिन में घुस कर गोली मार दी. वहीं, अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद असानी से चलते भी बने. घायल स्टेशन मास्टर को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्टेशन मास्टर मूलरूप से पूर्णिया के डगरुआ के रहनेवाले हैं.
जानकारी के मुताबिक मंगलवार और बुधवार की रात करीब 1.30 बजे स्टेशन परिसर में कुछ अपराधियों ने आरपीएफ जवानों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया था. यह देख स्टेशन मास्टर ने अन्य पुलिस जवानों को आवाज लगायी थी. स्‍टेश्‍ान मास्‍टर की आवाज सुन कर अपराधी केबिन में हथियार लेकर घुस गये और उन पर फायरिंग कर दी. इसके बाद आपराधियों ने गश्त पर मौजूद आरपीएफ जवान पर भी गोली चला दी, जबकि गश्त के दौरान मौजूद आरपीएफ जवान लाठी लिये हुए थे, इस कारण वे जवाबी कार्रवाई नहीं कर पाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >