बिहार : भाजपा अनुसूचित जनजाति के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति के जिलाध्यक्ष की अज्ञात अपराधियों नेशुक्रवारको देर रात उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी. कहलगांव अनुमंडल पुलिस अधिकारी रामानंद कुमार कौशल ने आज बताया कि मृतक का नाम मनोज मंडल :25: है और वे पिरपैंती थाना अंतर्गत खवासपुर गांव के निवासी थे. पुलिस अधिकारी ने […]

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति के जिलाध्यक्ष की अज्ञात अपराधियों नेशुक्रवारको देर रात उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी. कहलगांव अनुमंडल पुलिस अधिकारी रामानंद कुमार कौशल ने आज बताया कि मृतक का नाम मनोज मंडल :25: है और वे पिरपैंती थाना अंतर्गत खवासपुर गांव के निवासी थे.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला पिरपैती थाने में दर्ज किया गया है. पुलिस हत्यारे के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है. रामानंद ने बताया कि आज सुबह जब मंडल काफी देर तक नहीं जगे तो परिजनों को संदेह हुआ, तब उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया गया. बाद में कमरा खोलने वे मृत मिले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >