‘मोती यादव के कारण मैं फंसा..’ भागलपुर में NIA रेड के बाद गिरफ्तार शंकर यादव ने जानिए क्या दी सफाई..

भागलपुर में गुरुवार को एनआइए की छापेमारी हुई और बरारी थाना क्षेत्र से शंकर यादव को गिरफ्तार किया गया. शंकर यादव को मेडिकल के लिए पुलिस अस्पताल लेकर आयी. इस दौरान शंकर यादव ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया.

भागलपुर में NIA ने गुरुवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की. एनआइए और इनकम टैक्स की टीम अहले सुबह बरारी थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पहुंची जहां प्रॉपर्टी डीलर शंकर यादव के घर में छापेमारी की. देर रात तक यह छापेमारी चली और एनआइए ने शंकर यादव को गिरफ्तार कर लिया. शंकर यादव के घर से 1 करोड़ रुपए से अधिक कैश भी बरामद किए गए. वहीं शुक्रवार को कोर्ट में पेशी से पहले शंकर यादव को लेकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची जहां उसका मेडिकल जांच कराया गया. शंकर यादव ने इस दौरान मीडिया से बातचीत की और कई दावे किए.

(खबर अपडेट की जा रही है..)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Thakurshaktilochan sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >