बेतिया में सड़क हादसे ने बुझा दिया घर का चिराग, 21 साल के युवक की मौत

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल आरएलएसवाई कॉलेज के बीए पास छात्र विनय कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. गोरखपुर से बेतिया लाए जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर किया था.

बेतिया एक्सीडेंट न्यूज: श्रीनगर पूजहां थाना क्षेत्र के पूजहां पटजीरवा वार्ड-15 निवासी 21 वर्षीय विनय कुमार की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान बुधवार की शाम जीएमसीएच बेतिया में मौत हो गई. विनय आरएलएसवाई कॉलेज से बीए पास छात्र था. उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.

दो बाइकों की आमने-सामने हुई थी टक्कर

बताया जाता है कि विनय कुमार 8 सितंबर को किसी काम से घर से चौक की ओर गया था. काम खत्म करने के बाद वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर उसकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई.

हादसा इतना गंभीर था कि विनय बुरी तरह घायल हो गया. दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां उसकी हालत गंभीर बतायी गयी.

गोरखपुर में भी डॉक्टरों ने बतायी गंभीर स्थिति

विनय की हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों की सलाह के बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर लेकर गए. वहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर बतायी. परिजनों के अनुसार, चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए बचने की उम्मीद भी कम जतायी थी.

इसके बाद परिजन बुधवार को विनय को लेकर वापस बेतिया पहुंचे और उसे जीएमसीएच में भर्ती कराया. यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया.

पटना ले जाने की तैयारी के बीच हुई मौत

परिजन विनय को पटना ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे. इसी दौरान बुधवार की शाम जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

हादसे की खबर के बाद से ही परिजन विनय के बेहतर इलाज की उम्मीद लगाए हुए थे. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाने से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पांच भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था विनय

मृतक के बड़े भाई वृजेश कुमार ने बताया कि विनय पांच भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था. वह पढ़ाई पूरी कर चुका था और आरएलएसवाई कॉलेज से बीए पास था. परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं.

विनय की मौत के बाद पूजहां पटजीरवा गांव में भी मातम का माहौल है. परिजन इस हादसे से सदमे में हैं और घर में लोगों की भीड़ जुटी हुई है.

यह भी पढे़ं:

पंचर दुकान पर गांजा पीने से मना किया तो भड़के युवक, बेटे को बचाने पहुंची मां चाकू से घायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >