Bettiah: गंडक का जलस्तर बढ़ा तो नदी में दिखा विशाल मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

नेपाल के त्रिशूली नदी क्षेत्र में भूस्खलन के बाद गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से योगापट्टी के सिसवा गांव में एक विशाल मगरमच्छ दिखाई दिया. छह-सात क्विंटल वजनी इस मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई है. नदी किनारे जाने और मवेशियों को पानी पिलाने में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Bettiah News: नेपाल के त्रिशूली नदी क्षेत्र में भूस्खलन के बाद गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच शुक्रवार दोपहर योगापट्टी के सिसवा गांव में विशाल मगरमच्छ दिखाई दिया. सिसवा मंगलपुर पंचायत के सिसवा गांव स्थित पांडे टोला के सामने ग्रामीणों ने मगरमच्छ को नदी में तैरते देखा. विशालकाय मगरमच्छ को देखकर नदी किनारे मौजूद लोगों में दहशत फैल गयी.

छह-सात क्विंटल वजन का होने का अनुमान

ग्रामीणों के अनुसार मगरमच्छ काफी बड़ा था. उसके आकार को देखते हुए लोगों ने उसका वजन करीब छह-सात क्विंटल होने का अनुमान लगाया.

मगरमच्छ को नदी में तैरते देख आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे. कुछ ही देर में नदी किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी.

रामनरेश मुखिया, नीरज कुमार, वासुदेव मुखिया, बाबुजान गद्दी, पप्पू पांडे, अमिरका गद्दी और जयकिशोर यादव ने बताया कि उन्होंने इतना विशाल मगरमच्छ पहले नहीं देखा था.

गंडक में पानी बढ़ने से जलीय जीवों के बहकर आने की आशंका

ग्रामीणों ने आशंका जतायी कि नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में भूस्खलन और इसके बाद गंडक नदी में बढ़े पानी के कारण नदी में रहने वाले जलीय जीव बहकर निचले इलाकों तक पहुंच रहे हैं.

मगरमच्छ के दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में नदी के आसपास जाने को लेकर भय का माहौल है.

नदी किनारे जाने और मवेशियों को पानी पिलाने में सावधानी

ग्रामीणों ने लोगों से गंडक नदी के किनारे जाने से बचने की अपील की है. खासकर मवेशियों को नदी में पानी पिलाने के दौरान विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है.

लोगों का कहना है कि पानी बढ़ने के कारण नदी के किनारे मगरमच्छ या अन्य जलीय जीव दिखाई दे सकते हैं. ऐसे में ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें

नेपाल में GLOF के बाद पश्चिम चंपारण में बाढ़ की तैयारी तेज, छह प्रखंडों में NDRF-SDRF हाई अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गणेश वर्मा

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >