पुल से नदी में कूद गई महिला, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया... ग्रामीणों ने जान पर खेलकर बचाई जान

रघुआ क्षेत्र में एक महिला ने पारिवारिक कलह के चलते पिपरपाती पुल से नदी में छलांग लगा दी. आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बचा लिया. इस घटना ने सभी को चौंका दिया.

Majhaulia Woman Jumped Into River: प्रखंड क्षेत्र के पिपरपाती पुल पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने अचानक नदी में छलांग लगा दी. घटना देखते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई.

ग्रामीणों की तत्परता से महिला को समय रहते नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घटना की सूचना पर 112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची.

पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम, ग्रामीणों का दावा

ग्रामीणों के अनुसार, रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बेला विलासपुर निवासी प्रभावती देवी ने कथित रूप से पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या के प्रयास में नदी में छलांग लगाई.

हालांकि, इस कारण की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है.

युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाई महिला

महिला को नदी में डूबता देख बढ़ईया गांव निवासी असफाक आलम और उनके साथियों ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी.

काफी मशक्कत के बाद वे महिला तक पहुंचे और उसे सुरक्षित बाहर निकालकर नदी किनारे ले आए. प्राथमिक देखभाल के बाद महिला की स्थिति सामान्य बताई गई.

परिजन पहुंचे, महिला को घर भेजा गया

घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद महिला को सुरक्षित उनके साथ घर भेज दिया गया.

बताया जाता है कि महिला का मायका मझौलिया थाना क्षेत्र के रत्नमाला गांव में है.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

सूचना मिलने पर 112 पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीण महिला को उसके परिजनों के साथ भेज चुके थे.

112 टीम के दरोगा अविनाश कुमार ने बताया कि महिला ने किन परिस्थितियों में नदी में छलांग लगाई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.

ग्रामीणों ने महिला की जान बचाने वाले असफाक आलम और उनके साथियों की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >