चनपटिया. टिकुलिया-घोघा मुख्य मार्ग में घोघा चौक के पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की शाम टेंपो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई है. जबकि बाइक चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया. राहगीरों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया. मौके पर पहुंची चनपटिया पुलिस व 112 की पुलिस ने घायलों को सीएचसी लाया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ हेमंत पांडेय ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सक ने बताया कि इलाज के क्रम में ही बाइक सवार महिला जुमरतन खातून 75 वर्ष की मौत हो गई. वहीं घायल अयूब को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बनकट पुरैना निवासी मंजूर आलम का पुत्र अयूब आलम 35 वर्ष अपने पिता की बुआ जुमरनत खातून को खाप टोला से बाइक से बुलाकर अपने घर ले आ रहे थे. तभी घोघा चौक के समीप चनपटिया को ओर से जा रहा टेंपो से बाइक का टक्कर हो गया. जिससे बाइक चालक आयूब व सवार जुमरतन खातून 75 वर्ष बुरी तरह से जख्मी हो गए. चिकित्सक डॉ हेमंत पांडेय ने बताया कि अत्यधिक चोट व खून निकलने के कारण महिला की मौत हो गई. चचेरी बहन की थी शादी घायल अयुब आलम के चचेरी बहन की शादी थी. घर में शादी की सारी तैयारियां चल रही थी. इसी क्रम में अयुब अपने पिता के बुआ को खाप टोला स्थित उनके घर से चनपटिया के पुरैना गांव लेकर आ रहे थे. तभी घोघा के समीप हुई दुर्घटना में जुमरत्न खातुन घायल हो गयी और अस्पताल में इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
