पत्नी गई मायके तो पति ने लगाया फांसी, हुई मौत

पत्नी गई मायके तो पति ने लगा ली गले में फांसी जिससे उसकी मौत हो गयी. यह मामला बगहा पुलिस जिला के बथवरिया थाना के बीबी बनकटवा की है.

बगहा. पत्नी गई मायके तो पति ने लगा ली गले में फांसी जिससे उसकी मौत हो गयी. यह मामला बगहा पुलिस जिला के बथवरिया थाना के बीबी बनकटवा की है. जहां बीबीबनकटवा निवासी 30 वर्षीय युवक रविशंकर साह पिता स्व संजय साह द्वारा घर में साड़ी से फंदा लगा आत्महत्या कर लिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बथवरिया पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है. बोले मृतक के ससुर अक्षय लाल साह बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए आये मृतक के ससुर व मोतिहारी पूर्वी पं चंपारण निवासी हरसिद्धि निवासी अक्षय लाल साह ने बताया कि सोमवार को मैं अपनी पुत्री अर्चना देवी की उसके ससुराल से विदाई करा घर ले जा रहा था. बेटी को ले अभी बेतिया पहुंचा ही था कि उधर से फोन आया कि आप वापस आये. रविशंकर ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है. मैं बेटी के साथ वापस आया. आया तो देखा रविशंकर साड़ी से फंदा लगा आत्महत्या कर ली है. कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि रवि ने आत्महत्या क्यों कर ली. पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए आवेदन में फांसी लगा आत्महत्या करना बताया गया है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >