शराबी पति से तंग पत्नी ने दर्ज करायी एफआइआर, पति गिरफ्तार

शराब पीकर उत्पात करने और मारपीट के मामले में शिकारपुर पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है.

नरकटियागंज. शराब पीकर उत्पात करने और मारपीट के मामले में शिकारपुर पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है. एफआईआर शराबी की पत्नी के शिकायत के आलोक में की गयी है. मामले में पुरानी बाजार निवासी सुनीता देवी ने अपने पति शंकर जायसवाल के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कयी है. एफआइआर में बताया है कि उसका पति शराब पीकर अपने घर पहुंचा और उसके साथ गाली गलौज करने लगा. पत्नी जब गाली देने से मना की तो उसके साथ मारपीट करने लगा. शोर सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे तो शंकर जायसवाल उन्हें भी गालियां देने लगा. पत्नी रोकने गई तो इस बार वह पत्नी को बूरी तरह पीट दिया. गुस्से में पत्नी डायल 112 को सूचित कर दी. पुलिस पहुंची तो शंकर जायसवाल को हंगामा करते पाया. पुलिस ने तुरंत उसे पकड़ लिया और थाने लाई. थाने में ब्रेथ एनलाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि आरोपी के पत्नी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. आरोपित शंकर जायसवाल को शराब पीकर हंगामा करने एवं पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में जेल भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >