सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में पश्चिम चंपारण की बेटियों का कमाल, बेगूसराय को 9-0 से हराया

पश्चिम चंपारण की बालिका फुटबॉल टीम ने समस्तीपुर में शानदार शुरुआत की है। उन्होंने बेगूसराय को 9-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया, जिसमें बिंदिया और रितिका ने हैट्रिक लगाई। यह जीत गंडक टापू की खेल नर्सरी की प्रतिभाओं का प्रमाण है।

West Champaran News: समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में पश्चिम चंपारण की बालिका फुटबॉल टीम ने शानदार शुरुआत की है. टीम ने अपने पहले मुकाबले में बेगूसराय को 9-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया.

पहले मिनट में मिली बढ़त

मैच के पहले ही मिनट में प्रीति कुमारी के सटीक क्रॉस पर अनु कुमारी ने गोल कर टीम का खाता खोला. इसके बाद प्रीति कुमारी ने दो गोल किए.

बिंदिया और रितिका ने लगाई हैट्रिक

पश्चिम चंपारण की ओर से बिंदिया कुमारी और रितिका कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगाई, जिससे टीम ने बेगूसराय पर एकतरफा जीत दर्ज की.

गंडक टापू की खेल नर्सरी से निकली प्रतिभाएं

टीम की सभी खिलाड़ी उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बखरी सीठी की छात्राएं हैं. वे गंडक नदी के टापू पर संचालित खेल नर्सरी में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं.

सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा के दम पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है.

जिला खेल पदाधिकारी ने दी बधाई

जिला खेल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह जीत जिले की खेल प्रतिभा और निरंतर प्रशिक्षण का परिणाम है. उन्होंने टीम को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं भी दीं.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: गणेश

Published by: Sarfaraz Ahmad

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >