13 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पटखौली थाना की पुलिस ने नगर के सुखबन रोड से 13 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

बगहा. पटखौली थाना की पुलिस ने नगर के सुखबन रोड से 13 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्करों के पास एक बाइक भी जब्त की है. एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर पटखौली थाना की पुलिस ने यह कार्रवाई की है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्कर यूपी के बोधी छपरा व खड्डा के भैंसहा गांव के निवासी है. इस मामले में पुलिस ने भैंसहा निवासी मुकेश साहनी व यूपी के हनुमानगंज थाना के बोधी छपरा निवासी अनिल साहनी को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की निशानदेही पर गांजा सरगना की पहचान हुई है. पुलिस सरगना की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. वही पटखौली थानाध्यक्ष अनीष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >