अगलगी की घटना में दो घर जले, लाखों की क्षति

स्थानीय थाना क्षेत्र के पकुहवा पश्चिम गांव में शनिवार के दिन करीब एक बजे हुई अगलगी की घटना में दो घर जलकर राख हो गया. जबकि घरों में रखे लाखों रुपये की संपत्ति भी स्वाहा हो गयी.

मैनाटांड़. स्थानीय थाना क्षेत्र के पकुहवा पश्चिम गांव में शनिवार के दिन करीब एक बजे हुई अगलगी की घटना में दो घर जलकर राख हो गया. जबकि घरों में रखे लाखों रुपये की संपत्ति भी स्वाहा हो गयी. ग्रामीणों के सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया. मिली जानकारी के अनुसार पकुहवा पश्चिम गांव के सरेह में पराली जलाने के दौरान उड़ी चिंगारी से संदीप साह के घर में आग लग गया. हवा के तेज होने और चिलचिलाती धूप के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते देखते बगलगीर भुलाई साह का भी घर आग के चपेट में आ गया. अगलगी की इस घटना में घर में रखा हुआ अनाज, नगदी, बर्तन, कपड़ा और अन्य जरूरत के समान अग्नि की भेंट चढ़ गये. मधुरी मुखिया प्रतिनिधि अफरोज आलम ने अंचल प्रशासन से पीड़ितों के लिए उचित मुआवजा की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >