रेलवे जंक्शन पर गांजा के साथ दो गिरफ्तार, जेल

नरकटियागंज रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर गांजा के साथ दो तस्करों को रेल पुलिस में गिरफ्तार किया है.

नरकटियागंज. नरकटियागंज रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर गांजा के साथ दो तस्करों को रेल पुलिस में गिरफ्तार किया है. रेल पुलिस ने गांजा जब्त कर दोनों तस्कर को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान साठी थाना के साठी गांव निवासी हुसैन मियां के 28 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आमिर एवं विक्रांत साहनी के 30 वर्षीय पुत्र सुभाष साहनी के रूप में की गई है. इस संबंध में बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली 12557 सप्त क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही नरकटियागंज जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर पहुंची. वैसे ही यह दोनों यात्री सामान लेकर प्लेटफार्म पर इधर उधर भटक रहे थे. दोनों को संदिग्ध होने के शक पर उसी दौरान पुलिस ने जांच पड़ताल की तो दोनों के पास से काला रंग 2 बैग से 10 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. बरामद गांजा की कीमत लगभग एक लाख रुपए आंकी गई है. नरकटियागंज रेल थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि नरकटियागंज प्लेटफार्म से बरामद गांजा को जब्त कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्कर को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >