गिरजाघर में मुसीबत गायन का हुआ आयोजन

नगर के महागिरजाघर परिसर में मुसीबत गायन का आयोजन किया गया.

बेतिया . नगर के महागिरजाघर परिसर में मुसीबत गायन का आयोजन किया गया. इसकी जानकारी देते हुए ईसाई धर्मावलंबी जोई माइकल ने बताया कि अभी वर्तमान में ईसाईयों का चालीसा काल चल रहा है. जिसे लेंट पीरियड भी कहते है. एैस वेडनेसडे अर्थात राखबुध से लेकर गुड फ्राइडे के पहले मनाये जाने वाले पाम संडे अर्थात खजूर इतवार व होली थर्सडे तक इस मुसीबत गायन का आयोजन ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा किया जाता है. इसमें प्रभु यीशु के द्वारा अपने बारह शिष्यों से हुई बातचीत, उनके दुखभोग और उन्हें मृत्यु दंड मिलने की घटना को भजन के रूप में गाया जाता है. जिसे मुसीबत कहते है. मौके पर बेनेडिक्ट एंथोनी, हेनरी लुकस, ज्ञान फ्रांसिस सहित अन्य मौजूद रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >