लौरिया . एनएच सात सौ सताइस से गंडक कार्यालय होते हुए थाना रोड तक जाने वाली मुख्य सड़क पर जलजमाव से लोगों को आवागमन में परेशानी बढ़ी. वहीं सड़क टूटे व गड्ढे में तब्दील हो जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस सड़क पर सालोंभर जलजमाव रहता है. इससे मोहल्ले के लोग सहित इस सड़क से जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है. इस संबंध में वार्ड पार्षद सोनाल सिंह ने बताया कि यह सड़क योजना में चयनित है. जिसमें नाले का निर्माण आवश्यक है. तकनीकी स्वीकृति मिलते ही सड़क का निर्माण कराया जायेगा. वहीं स्थानीय लोगों में डा. अनिल, आदित्य तिवारी आनंद कुमार, ललन, मुन्ना, राम विनय, सुरेश रमेश सहित अन्य लोगों ने नगर पंचायत लौरिया प्रशासन से ध्यान आकृष्ट कराते हुए निर्माण कराने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
