Bettiah News: पश्चिम चंपारण के सिकटा क्षेत्र में कंगली और गोपालपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें हत्या के प्रयास (धारा 307) के एक नामजद अभियुक्त के साथ दो कोर्ट वारंटी शामिल हैं. सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी लंबित मामलों और न्यायालय के वारंट के आधार पर की गई.
307 के मामले का आरोपी गिरफ्तार
कंगली थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि धारा 307 के एक मामले में नामजद अभियुक्त प्रमेश यादव, निवासी सुहगा भवानीपुर, को गिरफ्तार किया गया.
इसके अलावा कोर्ट के वारंटी शमशाद आलम, निवासी कठिया मठिया, को भी हिरासत में लिया गया. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
गोपालपुर पुलिस ने भी पकड़ा वारंटी
वहीं, गोपालपुर थाना पुलिस ने अलग कार्रवाई में कोर्ट के वारंटी दुखी यादव, निवासी नरकटिया, को गिरफ्तार किया.
थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे भी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
पुलिस ने जारी रखने की बात कही कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों और न्यायालय से वांछित वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को लगातार चलाया जाएगा.
