16 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

वार्ड संख्या पांच में शनिवार की देर रात एक 16 वर्षीय किशोर का घर में ही रस्सी से लटकते हालत में शव मिला है.

योगापट्टी . शनिचरी थाना क्षेत्र के बहुअरवा पंचायत के वार्ड संख्या पांच में शनिवार की देर रात एक 16 वर्षीय किशोर का घर में ही रस्सी से लटकते हालत में शव मिला है. घटना की जानकारी होने पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई. मृत युवक की पहचान शनिचरी थाना क्षेत्र के नया बस्ती गांव निवासी नवलकिशोर पासवान के 16 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार के रूप में की गई है. वहीं परिजनों के अनुसार बताया जा रहा है कि लड़का का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. पड़ोस के घर में शादी-विवाह का आयोजन था. परिवार के सभी सदस्य बगल में शादी-विवाह के आयोजन में सम्मलित होने के लिए गए हुए थे तथा वहां से खाना पीना खाकर आए और सोने चले गए, लेकिन तब तक एका एक लड़का फांसी लगाकर अपनी आत्म हत्या कर लिया था. हालांकि परिवार के सदस्य जब सुबह में लड़का को जगाने के लिए गए तो वह फांसी लगाकर अपनी आत्महत्या कर चुका था. इसकी सूचना परिवार के लोगों के द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को बेतिया जीएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस संदर्भ में शनिचरी थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी ने बताया कि पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है. इधर ग्रामीणों ने बताया कि दो भाई एवं एक बहन था. भाई मे बड़ा था मृतक के पिता पंजाब में रहकर मेहनत मजदूरी का कार्य करते हैं. इधर मृतक की माता अनिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >