शौच के लिए घर से निकली किशोरी का शादी की नीयत से अपहरण

सिकटा प्रखंड में बलथर थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से किशोरी का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है.

बेतिया. सिकटा प्रखंड में बलथर थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से किशोरी का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना पांच जुलाई को किशोरी शौच के लिए घर से निकली थी. मामले में किशोरी की मां ने 20 जुलाई को बलथर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में किशोरी की मां ने बताया है कि उनकी तेरह वर्षीय पुत्री घर से शौच के लिए घर से निकली थी, तभी घात लगाए सिकटा थाना क्षेत्र के झुमका निवासी शेख शाहील, उसके भाई शेख सारेख, उनके पिता शेख अफरोज, शेख अफरोज की पत्नी आदि ने मिलकर उसे पकड़ लिया. उसे बहला फुसला कर शादी की नीयत से शेख शाहील के साथ कही भगा दिया. किशोरी की मां पूछताछ करने आरोपितों के होटल में गई तो वहां शेख अफरोज ने गाली गलौज देकर उसे भगा दिया. वही योगापट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है. किशोरी के पिता ने योगापट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. पुलिस से बताया है कि उसकी पुत्री 20 जुलाई को शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई. किशोरी के पिता ने आशंका जताया है कि उसकी पुत्री लापता हो गई है या किसी ने शादी के नीयत से उसका अपहरण कर लिया है. प्राथमिकी के बाद दोनों मामलों में पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >