बेतिया में तनिष्क की 30वीं वर्षगांठ का जश्न, ग्राहकों को मिले खास ऑफर

तनिष्क की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर बेतिया शोरूम में विशेष उत्सव मनाया गया. ग्राहकों को नेचुरल डायमंड ज्वेलरी पर 20% तक की छूट और गोल्ड एक्सचेंज पर 0% कटौटी जैसे आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं.

Bettiah News: भारत के प्रमुख आभूषण ब्रांड तनिष्क की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को कविवर नेपाली पथ, लाल बाजार स्थित शोरूम में विशेष समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में ग्राहकों का स्वागत किया गया और वर्षों से मिले उनके विश्वास के प्रति आभार व्यक्त किया गया.

शोरूम को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा.

ग्राहकों के लिए घोषित किए गए विशेष ऑफर

शोरूम के व्यवस्थापक मनोज गोयनका ने बताया कि तनिष्क अपनी स्थापना के 30 वर्ष पूरे होने का उत्सव देशभर में मना रहा है.

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्राकृतिक (नेचुरल) डायमंड ज्वेलरी पर 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है. साथ ही पुराने सोने के एक्सचेंज पर 0 प्रतिशत तक की कटौती का लाभ भी ग्राहकों को उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे अपनी पुरानी ज्वेलरी के बदले नई डिजाइन की ज्वेलरी खरीद सकते हैं.

गुणवत्ता और विश्वास पर दिया जोर

मनोज गोयनका ने कहा कि तनिष्क हमेशा गुणवत्ता, पारदर्शिता और ग्राहकों के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है.

उन्होंने बताया कि ब्रांड में उपलब्ध सभी डायमंड प्राकृतिक हैं और उनकी गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप होती है. यही विश्वास पिछले 30 वर्षों में ग्राहकों के साथ तनिष्क की सबसे बड़ी पहचान बना है.

ग्राहकों ने भी मनाया जश्न

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्राहकों ने वर्षगांठ समारोह में भाग लिया और विशेष ऑफर का लाभ उठाया.

शोरूम में आए ग्राहकों ने ब्रांड के साथ अपने अनुभव साझा किए और 30वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं.

आगे भी बेहतर सेवाएं देने का भरोसा

मनोज गोयनका ने कहा कि ग्राहकों का अटूट विश्वास और स्नेह ही तनिष्क की सबसे बड़ी पूंजी है.

उन्होंने कहा कि इसी भरोसे के साथ ब्रांड भविष्य में भी उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले आभूषण और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराता रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >