पेपर लीक के खिलाफ बगहा में छात्रों का हुंकार, सड़कों पर उतरे सैकड़ों युवा

नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के खिलाफ बगहा में छात्रों ने आवाज उठाई है. छात्रों ने शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकालकर परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाए और पारदर्शिता की मांग की.

Bagaha News: देशभर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेषकर नीट में कथित पेपर लीक के विरोध की गूंज अब बगहा में भी सुनाई देने लगी है. बुधवार की शाम सैकड़ों छात्रों ने प्रखंड बगहा-दो परिसर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थल से शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला. करीब चार किलोमीटर लंबा यह मार्च एनएच-727, शास्त्री नगर चौक और प्रखंड बगहा-एक मुख्यालय होते हुए गांधी नगर चौक तक पहुंचा.

छात्रों ने परीक्षा प्रणाली पर उठाए सवाल

मार्च के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छात्र वर्षों तक कठिन परिश्रम कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और भविष्य दोनों को प्रभावित करती हैं.

पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. उनका कहना था कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाए जाने तक उनका विरोध जारी रहेगा.

कांग्रेस नेताओं ने भी किया समर्थन

पैदल मार्च में कांग्रेस नेताओं ने भी भाग लेकर छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया. नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताएं केंद्र सरकार की विफलता को दर्शाती हैं. उन्होंने कहा कि लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लगा है, इसलिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए और परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए.

यह भी पढ़ें: बगहा: स्वतंत्रता दिवस की तैयारी तेज, 25 जुलाई को एसडीओ की अध्यक्षता में होगी अहम बैठक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रप्रकाश आर्य

चंद्रप्रकाश आर्य वर्ष 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं . उन्होंने दैनिक प्रभात खबर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की और तभी से निष्पक्ष, तथ्यपरक तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं .वर्तमान में वे प्रभात खबर, बगहा कार्यालय में सहायक के रूप में कार्यरत हैं .सामाजिक, अपराध, राजनीति और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है .अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग, तथ्य आधारित समाचारों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने के कारण उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है .

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >