पोखरा में डूबने से छात्र की मौत

प्रखंड क्षेत्र के बगही रतनपुर पंचायत अंतर्गत बगही ज्ञानी जी के टोला वार्ड 6 में बुधवार के गांव के पश्चिम तरफ सरेह में एक पोखरा में चार बच्चे नहा रहे थे.

बैरिया. प्रखंड क्षेत्र के बगही रतनपुर पंचायत अंतर्गत बगही ज्ञानी जी के टोला वार्ड 6 में बुधवार के गांव के पश्चिम तरफ सरेह में एक पोखरा में चार बच्चे नहा रहे थे. इसमें वार्ड नंबर 6 निवासी दिलीप पटेल का 9 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार गहरा पानी में चला गया. जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं तीन छात्र अपनी जान बचाकर बाहर निकल गए. शिवम राजकीय मध्य विद्यालय बगही रतनपुर ज्ञानी जी के टोला में तीसरा वर्ग का छात्र था. वह दो भाइयों में छोटा भाई था. बड़ा भाई सत्यम कुमार जो 12 वर्ष का है, वह भी शिवम के साथ ही पोखरा में नहा रहा था, लेकिन वह अपना जान बचाकर पोखरा से निकला जो इस घटना की खबर अपने परिजनों को बताएं उसके बाद सुनकर ग्रामीणों ने बच्चों को पोखरा से बाहर निकाला. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी बेतिया भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >